Saturday, March 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडानपाप के सभासद पर धारदार हथियार से हमला, दो पर केस

नपाप के सभासद पर धारदार हथियार से हमला, दो पर केस


गोण्डा।
नगर कोतवाली अन्तर्गत एक दुकान को लेकर बीच बचाव करने गए नगर पालिका परिषद सभासद फहीम सिददीकी पर दो लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उनको चोटें आई है। इसे लेकर सभासद की ओर से कोतवाली में दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है।
मामला नगर कोतवाली के पाण्डेय चौकी की मछली मंडी का है। पुलिस के अनुसार सददाम नाम व्यक्ति की दुकान दो लोग दुकान खाली कराने पहुचें और मार पीट करने लगे। इसी बीच दुकानदार ने अपने वार्ड के सभासद फहीम सिट्दीकी को बुला लिया। मौके पर पहुंचे सभासद बीच बचाव करने लगे। जो दोनों को नागवार गुजरी जिसको लेकर सभासद पर दोनो व्यक्ति द्वारा हमला कर दिया गया । जिससे सभासद को गम्भीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया । सभासद का मेडिकल कराया। दोनों पर धारा 323, 504, 327 में मुदकमा दर्ज किया है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular