रोहित गुप्ता
उतरौला बलरामपुर।
आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला में नपाप उतरौला अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता ने 17 सफाई कर्मचारियों को पी पी किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सफाई कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद उतरौला का मुख्य उद्देश्य नगर को साफ सुथरा रखना है। इस उद्देश्य की पूर्ति में सफाई कर्मचारियों की मुख्य भूमिका होती है। नपाप इसके लिए सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग है। इसके लिए सफाई कर्मचारियों को नगर पालिका परिषद उतरौला से मुफ्त में सफाई किट दिया जा रहा है। इसमें उसके हाथ के दस्ताने,जूते, टोपी समेत तमाम सामान दिया जा रहा है। पी पी किट अर्थात सफाई किट के उपयोग से सफाई के दौरान सफाई से कोई बीमारी सफाई कर्मचारियों को नहीं होगी। पूर्व चेयरमैन अनूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि नपाप हमेशा सफाई कर्मचारियों के हितों का ख्याल रखतीं हैं। इसी अभियान में पी पी किट वितरण कर नपाप ने सराहनीय कार्य किया है।
इस मौके पर तमाम सभासद , सफाई लिपिक अमित कुमार वरिष्ठ लिपिक नीरज कुमार गुप्ता, उमा शंकर, सभासद समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
नपाप उतरौला अध्यक्ष ने 17 सफाई कर्मचारियों को पी पी किट का वितरण किया
RELATED ARTICLES
