वाराणसी (हि.स.)। कैंट थाना क्षेत्र के मिंट हाउस नदेसर में बुधवार दोपहर अचानक चलती कार में आग लग गई। कार चालक ने कार रोक कर किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड को बुलवाया। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद पर आग पर काबू पा लिया।
बुलंदशहर से सफेद रंग की आई-10 कार से अजीत नामक व्यक्ति वाराणसी आया था। दोपहर में वह नदेसर मिंट हाउस मार्ग से जा रहा था इसी दौरान कार के डैशबोर्ड में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कार के बोनट से धुंआ और आग निकलता देख अजीत ने गाड़ी को सड़क किनारे रोका और कार की खिड़की से रास्ते से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। तब तक कार धूं-धूं कर जलने लगी। यह देख पुलिस ने मार्ग से आ जा रहे वाहनों को रोक सुरक्षित निकाला। दमकल कर्मियों ने आग बुझा दिया तक जाकर निर्बाध यातायात शुरू हो गया।
श्रीधर/पदुम नारायण
