Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनदी के पुल से छात्रा ने लगाई छलांग, तलाश जारी

नदी के पुल से छात्रा ने लगाई छलांग, तलाश जारी

देवरिया (हि.स.)। बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार के उग्रसेन सेतु से सोमवार को 11वीं छात्रा ने नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छात्रा की तलाश में गोताखोरों को लगाया है।

गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पटना निवासी निक्की (16) कपरवार के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ती थी। रोजाना की तरह साेमवार को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली। वह अकेले पैदल ही स्कूल जा रही थी। इसी बीच उसने पुल पर अपना स्कूल बैग छोड़ कर नदी में छलांग लगा दी। उसे नदी में कूदते देख लोग शोर मचाने लगे। किसी ने इसकी सूचना बड़हलगंज और बरहज के कपरवार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस नदी में कूदी छात्रा की तलाश में जुट गई है।

सीओ बरहज अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा की तलाश में गोताखोरों की मदद ली जा रही है। अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

ज्योति/दीपक/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular