राज्य डेस्क
भोपाल। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुदनी स्थित ट्राइडेंट फैक्ट्री के कर्मचारियों के बच्चे रविवार को को पिकनिक मनाने के लिए नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में नर्मदा नदी किनारे गए थे, जिनमें से छह बच्चे नदी के गहरे पानी में चले गए। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि गोताखोरों ने दो को बचा लिया। रविवार की छुट्टी के कारण बुदनी की ट्राइडेंट फैक्ट्री के कर्मचारियों के बच्चे पिकनिक मनाने घर से निकले थे। इनमें कृष्णगोपाल राजपूत का 19 साल का बेटा प्रवीण, पवी सिंह, प्रहलाद बैरागी का 18 साल का बेटा विनय, चतरूराम ठाकुर का 18 साल का आर्यन, वेदप्रकाश शुक्ला का बेटा ऋतिक और धुरेंद्र कुमार का 18 साल का बेटा आकाश भारती शामिल थे। ये सभी नर्मदा नदी के हर्बल तट पर नदी में स्नान करने उतरे थे। इस बीच ये लोग गहरे पानी में चले गए। बच्चों के पानी में डूबने की खबर के बाद वहां होमगार्ड के रेस्क्यू टीम के गोताखोरों ने उन्हें बचाने की कोशिशें की। उनके प्रयासों से वेदप्रकाश के बेटे ऋतिक व धुरेंद्र कुमार के बेटे आकाश को बचा लिया गया। मगर शेष चारों की मौत हो गई। होशंगाबाद थाना पुलिस के मुताबिक सभी मृत युवकों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें शव परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें : CM के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी, आरक्षी निलम्बित
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
