Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर में नगर पालिका परिषद पिहानी का...

नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर में नगर पालिका परिषद पिहानी का किया निरीक्षण

– निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संसाधनों और विकास कार्यों की जानकारी ली

हरदोई (हि.स.)। नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर ने सोमवार को रौजा सदरजहां के पक्के तालाब, सर्कसपूरा के तालाब, मोहल्ला लोहानी की सड़क व बस स्टैंड पर बने सेल्फी प्वाइंट का जायजा लिया।

उन्होंने चेयरमैन जमाल साजिद चांद की प्रशंसा की और नगर पालिका परिषद पिहानी की नई जेसीबी मशीन का फीता काट व हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान सीओ शिल्पा कुमारी व कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी, नगर पालिका चेयरमैन जमाल साजिद चांद साथ रहे। इसके बाद राज्यमंत्री राकेश राठौर नगर पालिका का निरीक्षण करने पहुंचे।

उन्होंने नगर पालिका में संसाधनों और विकास कार्यों के मामले में जानकारी ली। वार्डों की जन-समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की। मंत्री ने नगर क्षेत्र में पेयजल, प्रकाश और आवागमन की दिशा में बेहतर काम करने के निर्देश ईओ केके अंबेश व एसडीएम शाहाबाद धीरेंद्र श्रीवास्तव को दिये।

नगर विकास राज्यमंत्री पिहानी नगर की गुणवत्ता पूर्वक सड़कें व अन्य कामों से नगर पालिका चेयरमैन व अधिकारियों से संतुष्ट दिखे। उन्होंने ईओ को निर्देश देते हुए कहा कि नगर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए। उन्होंने बेहतर आवागमन के लिये सड़कों का निर्माण और उनका रख-रखाव करने, जल निकासी व्यवस्था सुदृढ रखने के लिए पर्याप्त नालों की विधिवत सफाई रखने के निर्देश दिये।

उन्होंने नगर पालिका में संसाधनों और विकास कार्यों के मामले में जानकारी ली। उन्होंने पालिका कार्यालय में ईओ से संसाधनों की उपलब्धता और विकास कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। राज्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि जो भी समस्याएं बताई गई हैं उनका निस्तारण कराया जाएगा।

इस मौके पर सुमन राठौर, गुड्डू राठौर, हैरत पिहानवी, सतीश कश्यप, संजय कुशवाहा, रमाकांत सक्सेना, अशोक कुमार, वैभव अवस्थी, सेठ अरुण गुप्ता, सभासद राजीव गुप्ता, सभासद पति विमलेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

अम्बरीष

RELATED ARTICLES

Most Popular