Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनगर पालिका परिषद मीरजापुर में दर्ज कराई गई सात आपत्तियां

नगर पालिका परिषद मीरजापुर में दर्ज कराई गई सात आपत्तियां

– आवेदकों को एक सप्ताह के अंदर दाखिल करनी थी आपत्ति, 31 मार्च को जारी हुआ था आरक्षण

मीरजापुर(हि.स.)। निकाय चुनाव में सभासद पद के लिए जारी आरक्षण को लेकर सिर्फ नगर पालिका परिषद मीरजापुर में सात आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। नगर पालिका परिषद मीरजापुर के वार्ड संख्या 18 अनगढ़ महावीर में पांच और वार्ड संख्या 20 उत्तरी सबरी में दो आपत्तियां दर्ज कराई गई। वहीं 25-25 वार्ड वाले नगर पालिका परिषद चुनार और अहरौरा के साथ ही 12 वार्ड वाले नगर पंचायत कछवां में आरक्षण को लेकर एक भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई।

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के वार्डवार आरक्षण की सूची गत 31 मार्च को शासन से विशेष सचिव उदयभान त्रिपाठी ने जारी किया था। इसके बाद जारी आरक्षण को लेकर आवेदकों को एक सप्ताह के अंदर आपत्ति दाखिल करना था। केवल नगर पालिका परिषद मीरजापुर में सात आपत्तियां आई थीं। इसमें से नगर पालिका परिषद मीरजापुर के वार्ड संख्या 18 का आरक्षण चक्रमानुक्रम के आधार पर ओबीसी में किया गया था। इसमें पांच आपत्तियों में इसे अनुसूचित जाति में करने की मांग की गई थी। वहीं दूसरी तरफ वार्ड संख्या 20 उत्तरी सबरी के लिए जारी आरक्षण अनुसूचित जनजाति वर्ग को आरक्षित करने की मांग करते हुए दो आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं।

जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल ने इसमें से सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया। निस्तारण के बाद मीरजापुर जनपद के तीन नगर पालिका परिषद मीरजापुर, चुनार, अहरौरा और नगर पंचायत कछवां के कुल 100 वार्डों के लिए जारी आरक्षण में कोई फेरबदल नहीं हुआ।

मीरजापुर व अहरौरा अनारक्षित, चुनार पिछड़ा वर्ग

नगरीय निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण जारी किया गया है। इसमें नगर पालिका परिषद मीरजापुर और अहरौरा को अनारक्षित किया गया है। वहीं नगर पालिका परिषद चुनार को पिछड़ा वर्ग व नगर पंचायत कछवां को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

निकाय चुनाव 2017 में इनको मिली जीत

मीरजापुर : मनोज जायसवाल, भाजपा

चुनार : मंसूर अहमद, कांग्रेस

अहरौरा : गुलाब मौर्या, बसपा

कछवां : पंधारी यादव, निर्दलीय

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular