Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनगर पालिका परिषद उतरौला में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की मांग पत्र...

नगर पालिका परिषद उतरौला में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की मांग पत्र सौंपा।

रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला बलरामपुर। नगर पालिका परिषद उतरौला में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को समाजसेवी ऐमन रिजवी ने उप जिलाधिकारी अवधेश कुमार को मांग पत्र सौंपा।
ऐमन रिज़वी ने आरोप लगाया है कि आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला में भ्रष्टाचार व्याप्त है। नगर पालिका के बाबू द्वारा अलाव के नाम पर अत्यंत घटिया व गीली लकड़ी जलाकर सूखी लकड़ी का भुगतान कर दिया है। लाभ लेने के चक्कर में लगभग 75 लाख की ट्रैक्टर ट्राली एवं 1500 कंबल अपने खास लोगों से खरीदारी करवा कर घोर अनियमितता बरती गई है। चहेते ठेकेदारों को अनुचित लाभ देने के लिए कई करोड़ का टेंडर राष्ट्रीय अखबार में गजट ना करा कर अपने साथ गांठ के अखबार में निकलवा दिया जाता है। जिसकी प्रसार संख्या न के बराबर है। जिससे राजस्व की काफी हानि होती है। वर्क आर्डर के नाम पर लाभ लेकर नगर पालिका के एक बाबू द्वारा गंभीर अनियमितता बरती जा रही है। उपरोक्त प्रकरणों की जांच करना नितांत आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular