रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर। नगर पालिका परिषद उतरौला की प्रथम बोर्ड बैठक सभागार नगर पालिका परिषद उतरौला में अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई बोर्ड बैठक में बजट वित्तीय वर्ष 2023-24 स्वर सम्मति से स्वीकृत किया गया इसके अतिरिक्त नगर के सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी फ्री वाईफाई एवं नगर में रैन बसेरा एवं पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु एलईडी लाइट क्रय करने की स्वीकृति एवम स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रचार प्रसार तथा नगर के विभिन्न चौराहों पर एलईडी वॉल स्क्रीन लगाए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई बोर्ड बैठक में उपस्थित अधिशाषी अधिकारी राजमणि वर्मा नवनिर्वाचित सभासद नीरज कुमार, विष्णु ,राज कुमार कौशल मोहम्मद शकील इदरीसी मोहम्मद काजे श्रीमती कुसुम देवी श्रीमती रेहाना बेगम श्रीमती सरस्वती देवी श्रीमती रूपवती दुर्गा प्रसाद राजेंद्र सैनी अभिषेक गुप्ता श्रीमती माधुरी देवी एवं पालिका के वरिष्ठ लिपिक नीरज कुमार गुप्ता एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर पालिका परिषद उतरौला में अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई बोर्ड बैठक
RELATED ARTICLES
