प्रयागराज(हि.स.)। नगर आयुक्त चन्द्र मोहन गर्ग ने शुक्रवार को जलकल विभाग सीवर के मेनहोल की सफाई के लिए बैन्डीकूट रोबोट को उद्घाटन किया। इस मशीन का उपयोग काफी गहरे मेनहोल में सीवर की सफाई कराने के लिया किया जायेगा।
मेक इन इंडिया के तहत जेनरोबोटिक्स कम्पनी के निदेशक निखिल ने बताया है कि बैन्डीकूट रोबोट का सफल संचालन आज नवाब यूसुफ रोड पर स्थित सीवर चेम्बर की सफाई कराते हुए किया गया। पहले सीवर की सफाई का कार्य सफाई मजदूर लगाकर किया जाता रहा है जो कि काफी जोखिम भरा होता है तथा कई बार दुर्घटना आदि का कारण बनता है।
नगर निगम के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पी.के द्विवेदी ने बताया कि इसी दुर्घटना से बचाव के दृष्टिगत जल कल विभाग द्वारा वर्तमान समय में मेनहोल में सीवर की सफाई हेतु 03 मशीनों का क्रय किया गया है। जिसकी लागत में 1.18 करोड़ रू. का व्यय किया गया। इस उदघाटन कार्यक्रम के दौरान महाप्रबन्धक जलकल कुमार गौरव, अधिशासी अभियन्ता जलकल विनोद मिश्रा एवं शिवम मिश्रा, अवर अभियन्ता जलकल विपिन कुमार रंजन एवं अनुग्रह नारायण सिंह आदि अधिकारीगण के अतिरिक्त स्थानीय नागरिक उपस्थित रहें।
विद्या कान्त
