Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनगर निगम ने 40 करोड़ की जमीन कराई कब्जामुक्त,10 के खिलाफ मुकदमा

नगर निगम ने 40 करोड़ की जमीन कराई कब्जामुक्त,10 के खिलाफ मुकदमा

झांसी(हि.स.)। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रानी महल के पास शनिवार को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। करोड़ों की जमीन को आज ननि के बुलडोजर ने कब्जामुक्त कराते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कब्जाधारियों के खिलाफ मुकदमा पहले ही दर्ज कर लिया था।

आमतौर पर आपने सुना होगा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भू माफिया या कोई दबंग हैं, लेकिन इस नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने वाले भू माफिया या कोई दबंग नहीं बल्कि मौजूदा समय में यूपी के कई जिलों में तैनात पुलिसकर्मी, रिटायर्ड पुलिसकर्मी और विधि के विद्वान कहे जाने वाले अधिवक्ता थे। नगर आयुक्त पुलकित गर्ग के आदेश पर थाना क्षेत्र के रानीमहल के पास में नगर निगम की तकरीबन 40 करोड़ की कीमत की जमीन पर पिछले 50 साल से रिटायर्ड पुलिस कर्मियों, वर्तमान में अलग-अलग जिलों में तैनात पुलिस कर्मियों और वकीलों और उनके परिजनों का अवैध कब्जा था। नगर निगम की टीम ने बेशकीमती जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए सभी कब्जाधारियों को नोटिस देने के बाद जब कब्जा खाली नहीं हुआ तो फिर नगर निगम की टीम ने आज पुलिस, प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस अवैध कब्जे के मामले में 10 अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ शहर कोतवाली में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त के आदेश पर मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।

महेश/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular