बरेली (हि.स.)। नगर निगम ने सोमवार को नाले पर अतिक्रमण कर बनाई गई मस्जिद पर बुलडोजर चला कर उसे ध्वस्त कर दिया। नगर निगम ने अतिक्रमण वाले हिस्से पर बुलडोजर चलाया है। इस दौरान नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम भी मौजूद रही।
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में आवास विकास कालोनी के पास अक्षय बिहार सरोवर के सामने स्थित नाले के ऊपर बने मस्जिद के सहारे दुकानें बना ली थी। जिस वजह से नाला बंद हो गया था। नाला बंद होने की वजह से पानी निकासी में काफी दिक्कत हो रही थी, जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की थी।
अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम बुलडोजर लेकर मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने पहुंचे। बुलडोजर से अतिक्रमण वाले हिस्से को गिरा दिया गया। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद सोमवार को यह कार्रवाई की गई है।
अनूप
