Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनगर निगम ने डीएमआरसी को थमाया 54 करोड़ का नोटिस

नगर निगम ने डीएमआरसी को थमाया 54 करोड़ का नोटिस

गाजियाबाद(हि.स.)। गाजियाबाद नगर निगम ने डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन) पर बकाए 54 करोड़ का नोटिस जारी किया है। डीएमआरसी पर नगर निगम का 54 करोड़ से अधिक का सर्विस टैक्स पिछला बकाया है। जिसे जमा किए जाने के लिए नगर निगम ने पहले नोटिस जारी किया लेकिन अभी तक यह जमा नहीं हुआ तो फिर निगम ने बकाया जमा करने के लिए दोबारा नोटिस भेजा है।

दूसरी तरफ डीएमआरसी का कहना है कि उसे किसी भी प्रकार का कर जमा करने से छूट मिली हुई है। इसी के साथ निगम के कर विभाग ने केंद्र सरकार के 15 संस्थानों को बकाया जमा करने का नोटिस भेजा है।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा ने बताया कि डीएमआरसी के मेट्रो स्टेशन जोकि गाजियाबाद सीमा में बने हुए हैं। सबसे पहले 2011 में वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन बनाया गया था । उसके बाद यह 2019 से पहले ही शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन ,हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन, अर्थला ,मोहन नगर, श्याम पार्क, राजेंद्र नगर ,राजबाग और शहीद नगर पहले से दो स्टेशन से बाद में 8 मेट्रो स्टेशन बने इस पर भारत सरकार के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में आदेश के क्रम में शासनादेश जारी किया गया है। जो केंद्र सरकार की संपत्तियां हैं उससे नगर निगम सर्विस टेक्स वसूलेगा। इसके लिए नगर निगम की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया जिसमें क्षेत्रफल की जानकारी ली गई और डीएमआरसी की तरफ से ही मेट्रो स्टेशन के कवर्ड एरिया और ओपन एरिया और कुल प्लाट एरिया के बारे में जानकारी दी गई थी। पिछले साल भी यह नोटिस भेजा गया था। उन्होंने बताया कि डीएमआरसी के जीएम के साथ इस बारे में वार्ता भी चल रही है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular