Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनगर निगम चुनाव में कांग्रेस दमखम से लड़ेगी, सभी वार्डों में महंगाई...

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस दमखम से लड़ेगी, सभी वार्डों में महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ पर्चा बांटेगी

वाराणसी (हि.स.)।. नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पूरी दखखम के साथ उतरेगी। चुनाव मजबूती से लड़ने के लिए पार्टी सभी वार्डों में महंगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार के खिलाफ घर-घर जाकर पर्चा बांटने के साथ प्रभात फेरी भी निकालेगी। शनिवार को मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ये जानकारी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व नेता पार्षद दल सीताराम केशरी ने संयुक्त रूप से दी। दोनों नेताओं ने बताया कि पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा के तहत महानगर के सभी वार्डो में जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पदयात्रा आदि कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

वार्ता में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि वादाखिलाफी भाजपा का वास्तविक चरित्र है। इसी भाजपा के चरित्र को कांग्रेसजन वार्ड-वार्ड जाकर बताएंगे। जुमलों की हेराफेरी में भाजपा आगे है।महंगाई आसमान छू रही है। कांग्रेस के नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सबसे बड़ा छल तो नौजवानों के साथ किया। दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया पर एक लाख को भी नौकरी नहीं दी। उद्योग धंधे फाइलों में चल रहे हैं। नौकरी के नाम पर नौजवानों को सिर्फ भटकाया गया है। परीक्षाओं में धांधली आम बात हो गई है। युवा बेरोजगारों की फौज को राष्ट्र की प्रगति और विकास में भागीदारी से जानबूझकर वंचित किया जा रहा है। भाजपा सरकार की रुचि संविदा और आउटसोर्स के धंधे को बढ़ावा देकर युवाओं को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की हैं। भाजपा सरकार की इन हरकतों को आखिर जनता कब तक बर्दाश्त करेगी। बेरोजगारी से पूरा देश परेशान है। नगर निगम चुनाव में मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी महंगाई है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular