Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनगर निगम को मिला सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, कूड़े का होगा निस्तारण

नगर निगम को मिला सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, कूड़े का होगा निस्तारण

डोर टू डोर उठेगा कूड़ा, निस्तारण की खत्म हुई समस्या

कानपुर (हि.स.)। स्वच्छता भारत मिशन के तहत कानपुर महानगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हिन्दुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड (एचएएल) ने भी आगे हाथ बढ़ाया है। एचएएल की ओर से कानपुर नगर निगम को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम मिल गया है और सोमवार को इसका उद्घाटन भी कर दिया गया है। इससे अब डोर टू डोर कूड़ा उठने लगेगा और उसका समय से निस्तारण भी होगा। ऐसे में शहर में कूड़ा निस्तारण की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी और जल्द ही एक और लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग के लिए एचएएल संयत्र देने जा रहा है।

हिन्दुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड (एचएएल) महानगर में कूड़ा निस्तारण की समस्या को देखते हुए अपनी कार्यदाई संस्था मेसर्स अंबिका इंटरप्राइजेज द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम को तैयार करवाया। सिस्टम तैयार होने के बाद सोमवार को एचएएल ने नगर निगम को सुपुर्द कर दिया। इसका शुभारंभ एचएएल के महाप्रबंधक अपूर्व राय ने नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जी एन के साथ किया और नगर निगम को सौंप दिया गया। यह संयत्र चार सौ टीडीपी का है जो रोजाना चार सौ टीडीपी कचड़े का निस्तारण करेगा। यह सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट कानपुर में “सामूहिक सामाजिक दायित्व 2020-21 (सीएसआर) के अंतर्गत 400 टीडीपी (टन प्रतिदिन) क्षमता का लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट है। इस संयंत्र में थ्री ट्रेनेल द्वारा कूड़े का निस्तारण बायो माइनिंग पद्धति द्वारा किया जाएगा। यह प्लांट नगर निगम के 400 टन प्रतिदिन पुराने पड़े कूड़े का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण करेगा। एचएएल के महाप्रबंधक ने बताया कि जल्द ही ऐसा ही एक संयंत्र सीएसआर के अंतर्गत एचएएल द्वारा नगर निगम को लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग के लिए प्रदान करने की योजना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular