Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनगर निगम का छापा, पांच कुन्तल प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद

नगर निगम का छापा, पांच कुन्तल प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद

कानपुर (हि.स.)। प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध लगने के बाद से ही कानपुर नगर निगम का प्रवर्तन दल अभियान चला रहा है। इसी क्रम में प्रवर्तन दल ने शुक्रवार दोपहर केशवपुरम मोहल्ले के एक गोदाम में छापा मारकर लगभग पांच कुन्तल प्रतिबंधि प्लास्टिक डिस्पोजल बरामद किया। मौके से गोदाम मालिक फरार हो गया।

नगर निगम प्रवर्तन दल के अधिकारी आलोक नारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जार है। अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर केशवपुरम में स्थित एक गोदाम में पुरी टीम के साथ परवर्तन दल ने छापा मारा। जहां से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नी, प्लास्टिक गिलास, चम्मच, कांटा, कटोरी, थर्माकोल प्लट की सप्लाई की जा रही थी। टीम के पहुंचने से पहले ही गोदाम मालिक मनोज केसरवानी फरार हो गया।

छापे के दौरान प्रवर्तन दल ने गोदाम से लगभग पांच कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक डिस्पोजल बरामद किया गया है। मौके पर मौजूद कर्मचारी को चेतावनी देते हुए प्रवर्तनदल के अधिकारी आलोक नारायण ने पचास हजार का जुर्माना लगाया और चेतावनी दी है कि यदि सिंगल यूज प्लास्टिक की सप्लाई नहीं बन्द की जाएगी तो गोदाम संचालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

राम बहादुर

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular