Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

प्रयागराज (हि.स.)। नगर निगम कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष का चुनाव वृहस्पतिवार को आयोजित किया गया, जिसमें सुनीता दरबारी को निर्विरोध चुना गया।

इस अवसर पर नगर निगम में कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य उपस्थित हुए। समिति के सदस्य उमेश मिश्र ने श्रीमती सुनीता दरबारी का नाम प्रस्तावित किया, जिसके फलस्वरूप महापौर गणेश केसरवानी ने वार्ड लूकरगंज सुनीता दरबारी को निर्विरोध चुनते हुए कार्यकारिणी उपाध्यक्ष की घोषणा की। इस दौरान सुनीता दरबारी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। उपस्थित जनों ने उन्हें बधाई दी।

विद्या कान्त/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular