Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनगर निगम कर्मचारी संघ के जनपदीय चुनाव में मनोज कुमार अध्यक्ष बने

नगर निगम कर्मचारी संघ के जनपदीय चुनाव में मनोज कुमार अध्यक्ष बने

वाराणसी (हि.स.)। नगर निगम कर्मचारी संघ वाराणसी का चुनाव शुक्रवार को नगर निगम कर्मचारी संघ भवन में सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी शशिकान्त श्रीवास्तव ,जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व सहायक निर्वाचन अधिकारी अवधेश चतुर्वेदी व सुरेन्द्र श्रीवास्तव की मौजूदगी में मनोज कुमार अध्यक्ष, वाचस्पति मिश्र महामंत्री, अंकित कुमार सिंह कोषाध्यक्ष के साथ ही दो उपाध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव, कैलाश नाथ मौर्य निर्विरोध चुन लिये गये। निर्वाचन के पश्चात पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार सिंह को संरक्षक, सन्तोष कुमार श्रीवास्तव एवं ईशान फारुक संयुक्त मंत्री मनोनीत किये गये।

कार्यसमिति में 21 सदस्य निर्वाचित हुए। चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में मणिभूषण शुक्ला, मुमताज अहमद, राजेश मिश्रा,अजय सिंह, कैलाश नाथ पाण्डेय, विजय श्रीवास्तव,आगा साहबुद्दीन, उमेश त्रिपाठी,राम उपग्रह, अभिषेक निगम भी मौजूद रहे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular