लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण(एलडीए) ने शहर में जल बचाने को लेकर शहरवासियों से अपील की है। विश्व जल दिवस पर दोनों ही जगहों पर कार्यक्रमों के माध्यम से जनसंदेश देने का प्रयास हुआ है।
लखनऊ के नगर निगम कर्मचारियों ने विश्व जल दिवस मनाते हुए लोगों को जागरूक किया। नगर निगम के कर्मचारी अपने हाथों में तख्तियां लेकर सामने आये और जल संरक्षण की जरुरतों पर अपनी बातों को रखा। जल का हमारी जिंदगी में क्या महत्व है, ये बताया। साथ में अपील करते हुए कहा कि आइये इस विश्व जल दिवस के अवसर पर हम सभी मिलकर यह प्रण लें कि हम जल का संरक्षण करेंगे, जल का व्यर्थ उपयोग नहीं होने देंगे।
एलडीए ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि शारदा नगर योजना के प्रधानमंत्री आवासों में एलडीए ने तकनीक की मदद से छह करोड़ लीटर पानी बचाने में सफलता पायी है। एलडीए के उपाध्यक्ष, सचिव, मुख्य अभियंता ने अपनी बातों में जल के संरक्षण में सभी के योगदान की अपील की हैं।
जल संरक्षण के साथ में स्वच्छ जल पीने, जल को प्रदूषित होने से बचाने, अपने बीच रहने वाले जीव जन्तुओं के लिए जल उपलब्ध कराने का भी नगर निगम लखनऊ और एलडीए के विभिन्न कर्मचारियों ने लोगों से आग्रह किया है।
शरद
