Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव : लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानकर चल रही भाजपा

 नगर निकाय चुनाव : लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानकर चल रही भाजपा

नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे सभी दल, सपा युवा चेहरों को ज्यादा तवज्जों देने की तैयारी में

लखनऊ (हि.स.)। निकाय चुनाव को लेकर सभी दल तैयारियों में जुट गये हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस प्रदेश में अपनी संभावनाएं तलाश रही है, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गयी है, जबकि भाजपा इसे लोकसभा चुनाव की सेमी फाइनल मानकर चल रही है। नगरीय निकाय चुनाव में जीत को लेकर भाजपा आश्वस्त है, लेकिन पिछले चुनाव में दो महापौर की सीट जीतने के बाद बसपा भी इसकी तैयारी को लेकर गंभीर है।

पिछले नगर निकाय चुनाव में 16 नगर निगम के चुनाव हुए थे, जिसमें 14 पर कमल खिला था। अलीगढ़ और मेरठ में बसपा ने परचम लहराया था। किसी भी नगर निगम में समाजवादी पार्टी चुनाव जीत नहीं सकी थी। इस बार नगर निगमों की संख्या 17 हो गयी है। इसमें समाजवादी पार्टी युवाओं को तरजीह देने पर विचार कर रही है। इस बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होने के बाद कांग्रेस भी अपनी खोयी हुई जमीन तलाशने में जुटी हुई है।

नगर पंचायतों में समाजवादी पार्टी बहुत हद तक भाजपा का पीछा करने में सफल रही थी। भाजपा ने जहां 100 सीटों पर कब्जा किया था, सपा की 83 सीटें थे, जबकि बसपा के 45 नगर पंचायत अध्यक्ष जीते थे। नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर भाजपा ने 67 सीटों पर कब्जा जमाया था तो सपा 45 सीटों पर ही सीमट कर रह गयी थी, जबकि बसपा ने 27 सीट जीता था। वहीं कांग्रेस नौ सीटों पर सिमट कर रह गयी थी।

इस बार भाजपा ने बहुत पहले ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं विपक्ष अपनी सीटें बढ़ाने के लिए विभिन्न तरह के उपायों पर मंथन कर रहा है। कांग्रेस की कोशिश है कि वह अपनी सीटों को बढ़ाकर लोकसभा के लिए अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह भर सके। बसपा और समाजवादी पार्टी भी अपने-अपने तरीके से चुनावी तैयारी में जुटे हुए हैं।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular