Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में मोर्चा व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं को लगायेगी भाजपा

 नगर निकाय चुनाव में मोर्चा व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं को लगायेगी भाजपा

लखनऊ (हि.स.)। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना किसी भी वक्त लग सकती है। इसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अपने सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं को चुनाव में लगाने की रणनीति बना रही है। प्रदेश के भाजपा कार्यालय में सुबह से पार्टी पदाधिकारियों की बैठक चल रही है। बैठक में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल मौजूद हैं। बैठक में सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के प्रमुखों को बुलाया गया है।

भाजपा प्रदेश टीम की घोषणा होने के बाद जल्द ही मोर्चा व प्रकोष्ठों के प्रमुखों की भी घोषणा होनी है। पिछड़ा वर्ग के प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप सरकार में मंत्री हैं। इसलिए उनके स्थान पर नये अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने एक बयान में कहा कि पार्टी संगठन में नये नामों को लेकर विचार चल रहा है। शीघ्र ही कोई सूची आप सभी के सामने होगी।

शरद / बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular