लखनऊ(हि.स.)। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के सम्बन्ध में आये कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है। साथ ही कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में अगले दो दिनों में प्रदेश सरकार आरक्षण को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर देगी। इसके पश्चात राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव कराने के संबंध में तारीखों का ऐलान करने के लिए प्रकिया पूरी की जायेगी।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार योगी के नेतृत्व में हमारे संविधान में व हमारे कानून में जो व्यवस्था है। उसके तहत ओबीसी सहित सभी वर्गों को निकाय चुनाव में पूर्ण आरक्षण सुनिश्चित करते हुए चुनाव संपन्न कराएगी। सर्वोच्च न्यायालय की मंशा व भावना के अनुरूप प्रदेश सरकार निकाय चुनाव कराने की व्यवस्था में आगे बढ़ेगी। प्रदेश सरकार आश्वस्त करती है कि निकाय चुनाव में सभी वर्गों का आरक्षण सुनिश्चित करते हुए शीघ्र ही निकाय चुनाव संपन्न कराएगी।
उपेन्द्र
