– दावा, जीतने पर नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए कार्य करेंगे
वाराणसी(हि.स.)। नगर निकाय चुनाव 2023 में नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को महापौर पद के लिए पहला नामांकन ट्रांसजेंडर शहनाज उर्फ शमशेर ने पूरे उत्साह के साथ किया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एडीएम प्रशासन कक्ष में नामांकन के बाद शहनाज ने अपने जीत का दावा किया।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि इंडियन नेशनल समाज पार्टी की प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है। उन्होंने कहा कि हम मजबूती से चुनाव लड़कर जीतेंगे। जीतने पर उनकी पहली प्राथमिकता शहर को भू-माफियाओं से मुक्ति दिलाना, नगर निगम के तालाबों और जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्ति, वाराणसी शहर को धार्मिक स्थल घोषित करवाना रहेंगा। इसके अलावा नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करवाने के साथ रिक्त पदों पर ईमानदार कर्मचारियों की नियुक्ति करवाएंगी।
श्रीधर
