Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनगर निकाय चुनावों को लेकर उठापटक शुरू

नगर निकाय चुनावों को लेकर उठापटक शुरू

मेरठ (हि.स.)। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी तेजी से चल रही है। नगरीय निकायों की वोटर लिस्ट को अपडेट करने का काम चल रहा है तो निकायों के आरक्षण को लेकर टिकट के दावेदारों की निगाह लखनऊ पर लगी है।

परिसीमन के बाद प्रदेश में नगरीय निकायों के चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। अब नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही चल रही है। जिला प्रशासन ने मेरठ में नगर निगम, दो नगर पालिका परिषद और 13 नगर पंचायतों में आरक्षण का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेज दिया है। शासन स्तर पर आरक्षण को लेकर अंतिम निर्णय होगा। ऐसे में टिकट के दावेदारों की निगाह लखनऊ से जारी होने वाले आरक्षण पर लगी हुई है।

शासन को भेजे गए प्रस्ताव में मेरठ नगर निगम में 34 वार्ड अनारक्षित होंगे। 17 वार्ड सामान्य महिला, 16 वार्ड पिछड़ा वर्ग पुरुष, 08 वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला, 10 वार्ड अनुसूचित जाति पुरुष और 05 वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। नगर पालिका परिषद मवाना में 10 वार्ड अनारक्षित, 06 वार्ड सामान्य महिला, 04 वार्ड पिछड़ा वर्ग पुरुष, 02 वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला, 02 वार्ड अनुसूचित जाति पुरुष और 01 वार्ड अनुसूचित जाति महिला के आरक्षण आरक्षित होंगे।

नगर पालिका परिषद सरधना में 10 वार्ड अनारक्षित होंगे। 06 वार्ड सामान्य महिला के लिए, 04 वार्ड पिछड़ा वर्ग पुरुष, 02 वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, 01 वार्ड अनुसूचित जाति पुरुष और 01 वार्ड अनुसुचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। शासन स्तर से वार्डों के आरक्षण प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही निकाय चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। सात नवम्बर तक नगरीय निकायों की वोटर लिस्ट पर आपत्ति और दावे किए जा सकेंगे।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular