Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनगर आयुक्त ने लिया रामलीला की व्यवस्थाओं का जायजा

नगर आयुक्त ने लिया रामलीला की व्यवस्थाओं का जायजा

गाजियाबाद (हि.स.)। नवनियुक्त नगर आयुक्त नितिन गौड़ ने बुधवार को शहर भ्रमण के दौरान रामलीला मैदानों का जायजा लिया। वह घंटाघर रामलीला, कवि नगर रामलीला, सेक्टर 23 संजय नगर की रामलीला, राज नगर सेक्टर 10 की रामलीला पहुंचे। उन्होंने पानी छिड़काव की व्यवस्था से लेकर प्रकाश व्यवस्था तथा रोड मरम्मत की व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने उपस्थित रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से वार्ता भी की।

नगर आयुक्त ने रामलीला में प्रतिदिन सफाई व्यवस्था के लिए डॉ मिथिलेश नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए शहर में आयोजित रामलीला में पर्याप्त डस्टबिन लगाने के लिए कहा तथा कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देते हुए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। वहीं उन्होंने जलकल विभाग को प्रतिदिन रामलीला में छिड़काव व्यवस्था, निर्माण विभाग को रामलीला मैदान के बाहर तथा आंतरिक क्षेत्र में सड़क मरम्मत के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने रामलीला में आवश्यक एनओसी अनिवार्य-नगर आयुक्त नगर आयुक्त ने शहर की सभी रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को झूले, खानपान के स्टॉल तथा अन्य विभागों से एनओसी प्राप्त करने लिए कहा ताकि रामलीला आयोजन को सफल बनाने में किसी प्रकार की कमी ना रहे। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश, मुख्य अभियंता निर्माण एन के चौधरी, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज व अन्य निगम अधिकारी उपस्थित रहे।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular