बुलंदशहर (हि.स.)। कोतवाली देहात क्षेत्र के नीमखेड़ा गांव स्थिति इंडियन ओवरसीज बैंक में तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर स्टाफ को बंधक बनाकर छह लाख की लूटपाट की। एसएसपी श्लोक कुमार ने जल्द ही लूटकांड का खुलासा किया है।
इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में सोमवार दोपहर को असलहों से लैस मोटर साइकिल सवार तीन लुटेरे बैंक में घुसे आए। स्टाफ कर्मियों को हथियाराें के बल पर बंधक बनाकर छह लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गये। लुटेरों ने बैंक में करीब आधा घंटे तक रहे और बड़े आराम से लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।
सूचना पाकर एसएसपी, एसपी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। बैंक में लगे सीसीटीवी को जांच पड़ताल की है। एसएसपी ने बैंक लूट की वारदात का जल्द खुलासा करने का दावा किया है।
सचिन /दीपक/मोहित
