Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनकली रैपर बनाने के मामले में कंपनी के जांचकर्ता ने कोतवाली में...

नकली रैपर बनाने के मामले में कंपनी के जांचकर्ता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट

औरैया (हि.स.)। सदर कोतवाली क्षेत्र में बंगी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रमुख जांचकर्ता ने उप जिलाधिकारी सदर को नकली रैपर बनाए जाने की सूचना दी थी।

कंपनी के अधिकारी द्वारा दी गई तहरीर में बताया कि उसकी कंपनी रिफाइंड बनाने का कार्य करती है कुछ दिनों से जनपद औरैया में उसकी बिक्री काफी गिर गई थी। इस पर उनके द्वारा जांच की गई। तब उन्हें जानकारी मिली कि यहां पर उनकी कंपनी के नकली रैपर बनाकर कंपनी के नाम का गलत उपयोग किया जा रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रंजीत कुमार पुत्र बिंदेश्वर सिंह निवासी सुक्की थाना खजौली जिला मधुबनी बिहार ने उप जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसकी बंगी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चंबल रिफाइंड तेल का निर्माण करती है। उनका माल उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बिक्री होने के लिए जाता है। कुछ दिनों पूर्व उन्हें जानकारी मिली कि जनपद औरैया में उनके माल की बिक्री काफी कम हो गई है। इस पर वह प्रमुख जांचकर्ता अधिकारी के पद पर तैनात होने के नाते जनपद में आकर सर्वे किया। तो उन्हें जानकारी मिली कि आर के प्रिंटर की दुकान पर उनकी कंपनी के रेपर रखे हुए हैं।

उन्होंने काफी खोजबीन की तो उन्हें जानकारी मिली कि प्रेस के मालिक मयंक गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राकेश कुमार गुप्ता निवासी खिड़की साहबराय उनकी कंपनी की हूबहू नकल कर रेपर छाप रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी को दिया।

उपजिलाधिकारी ने मामला संज्ञान में लेने के बाद जांच कर कार्यवाही किए जाने की बात कही। इस पर कंपनी के प्रमुख जांचकर्ता अधिकारी ने नायब तहसीलदार के अलावा पुलिस को मौके पर ले गए। जहां पर उन्हें कंपनी के नाम के रेफर छपे हुए दिखाई दिए। पुलिस ने कॉपीराइट अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए मोहित गुप्ता निवासी खिड़की साहब राय को अभिरक्षा में लिया है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular