Friday, April 3, 2026
Homeराज्यनकली पुलिस अधिकारी बन शादी के नाम पर युवती से ठगे लाखों

नकली पुलिस अधिकारी बन शादी के नाम पर युवती से ठगे लाखों

राज्य डेस्क

इंदौर। मध्य प्रदेश में एक शख्स ने नकली पुलिस अधिकारी बनकर एक युवक से लाखों रुपए की ठगी कर ली। मामला सामने आने इंदौर की विजय नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने इस मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि शनिवार रात एक युवक राजवीर सिंह सोलंकी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से पुलिस का नकली पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज जब्त हुए हैं। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से भी कुछ अहम सुराग मिले हैं। एसपी बागरी ने बताया कि करीब छह महीने पहले राजवीर नाम का व्यक्ति एक युवती से मिला। उसने खुद को आरक्षक बताया। वह युवती से बीते छह माह में ही आरक्षक से सब इंस्पेक्टर तक प्रमोशन का दावा करता रहा। इस युवक की बातों में आकर युवती आरोपी को आठ लाख कैश और एक एक्टिवा वाहन दे चुकी थी। शक होने पर युवती ने पुलिस की शरण ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने नकली पुलिस अधिकारी बन युवती को ठगने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक अन्य युवती से भी इसी तरह 40 लाख रुपए की ठगी की है। इस मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : जानें, ममता बनर्जी के इस सियासी दांव से क्यों खुश नहीं कांग्रेस

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular