Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनकली जेवर गिरवी रख की थी धोखाधड़ी, दो अभियुक्त गिरफ्तार

नकली जेवर गिरवी रख की थी धोखाधड़ी, दो अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना रसूलपुर पुलिस ने मंगलवार को नकली जेवर गिरवी रख धोखाधड़ी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थाना रसूलपुर क्षेत्र के एदल नगर निवासी कुँवरपाल पुत्र अंतराम ने सोमवार को थाना रसूलपुर ने तहरीर दी कि अजय पुत्र गजराज सिंह व अजय पुत्र महेन्द्र सिंह निवासीगण मुखिया मन्दिर वाली गली आसफाबाद थाना रसूलपुर ने उसके साथ धोखाधड़ी कर नकली सोने की झुमकी गिरवी रखकर पैसे ले लिए हैं और उन्हें वापस नही कर रहे हैं।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। गिरफ्तारी के लिए अलग-2 टीमों का गठन किया गया।

थाना रसूलपुर उपनिरीक्षक रूपनारायण गौतम पुलिस टीम के साथ मंगलवार को क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने दोनों आरोपितों को तनु पैलेस के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने अभियुक्तगण के कब्जे से 3 जोड़ी झुमकी पीली धातु बरामद की है। अभियुक्तगणों को जेल भेजा जा रहा है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular