Thursday, February 12, 2026
Homeराष्ट्रीयनए सिरे से जंग की तैयारी में जुट गया चीन?

नए सिरे से जंग की तैयारी में जुट गया चीन?

बंकर बनाने के बाद बॉर्डर पर इकट्ठा कर रहा हथियार

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को लेकर कई महीनों तक चीन के साथ चले तनाव के बाद एक बार फिर से पड़ोसी देश नापाक हरकत करने लगा है। चीन भारतीय सीमा के पास बड़ी संख्या में हथियार इकट्ठे कर रहा है, जिसके बाद दोनों देशों के बीच गतिरोध और बढ़ने के आसार लगाए जाने लगे हैं। मालूम हो कि हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में सामने आया था कि चीन ने एलएसी के पास बंकर बनाए हैं। वहीं, इन सबके बीच, भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने भी लद्दाख का शुक्रवार को दौरा किया और सेना की तैयारियों की समीक्षा की।
चीनी सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स का हवाला देते हुए, एशिया टाइम्स ने बताया कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने मोबाइल हिट-एंड-रन फायरिंग पोजीशन का संचालन करने के लिए नए स्व-चालित रैपिड-फायर मोर्टार की तैनाती की घोषणा की है। मोर्टार इस क्षेत्र में चीनी सेना द्वारा लाया गया चौथा वीपेन सिस्टम है। इससे पहले, पीएलए वहां पर 122-मिलीमीटर कैलिबर स्व-चालित होवित्जर, बख्तरबंद असॉल्ट वाहनों और लंबी दूरी के कई रॉकेट लॉन्चर सिस्टम की तैनाती कर चुका है। मिसाइल सिस्टम और रॉकेट आर्टिलरी की पहचान एचक्यू-17ए फील्ड एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम और पीएचएल-11 122एमएम कैलिबर सेल्फ प्रोपेल्ड मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के रूप में की गई है। हालांकि, हथियारों के लॉजिस्टिक बोझ से बड़ी मात्रा में मोर्टार हथियारों को उच्च ऊंचाई तक ले जाने में मुश्किल हो सकती है। फिर चाहे वे हेलीकॉप्टरों द्वारा हवा से ही क्यों न गिराए गए हों। मालूम हो कि पिछले हफ्ते विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि सीमा पर तनाव के बाद चीन के साथ भारत के संबंध चौराहे पर है और इसकी दिशा इस बात पर निर्भर करती है कि चीनी पक्ष आम सहमति का पालन करेगा या नहीं और क्या वह दोनों देशों के बीच हुए द्विपक्षीय समझौतों पर अमल करेगा, यह भी काफी महत्वपूर्ण रहेगा।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular