Tuesday, March 31, 2026
Homeमनोरंजन नए साल पर हनी सिंह का गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो वायरल, सेक्सी...

 नए साल पर हनी सिंह का गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो वायरल, सेक्सी अंदाज में नजर आया कपल

बीते साल पत्नी शालिनी तलवार से तलाक होने के बाद लग रहा है कि मशहूर रैपर हनी सिंह को अपनी परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिल गई है। इन दिनों वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों प्यार की मस्ती में सराबोर नजर आ रहे हैं।

हनी सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में हनी सिंह नई गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ नया साल मनाते नजर आए। हनी सिंह टीना के लिए गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए हनी सिंह ने लिखा है कि सभी लवर्स को नया साल मुबारक। यह प्यार का मौसम है, नफरत का नहीं। हनी सिंह के पीछे उनकी गर्लफ्रेंड टीना थडानी भी दिखाई दे रही हैं। टीना उनकी नाक पर किस करती हैं, जिसके बाद हनी सिंह भी रोमांटिक अंदाज में टीना के लिए मेरी जान खांदी मीठा पान सांग गा रहे हैं।

वीडियो को देखने के बाद हनी सिंह की इस हरकत पर कई लोग मजाक बना रहे हैं कि नए साल पर उनकी अभी तक उतरी नहीं है। वहीं कई फैंस ने हार्ट और स्माइल वाले इमोजी भी शेयर किए हैं।

हनी की एक्स वाइफ शालिनी तलवार ने उन पर घरेलू हिंसा और मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए बीते साल सितंबर में तलाक ले लिया था। शालिनी और हनी सिंह ने विवाहित जीवन के 20 साल साथ गुजारे थे।

कुसुम/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular