Saturday, April 11, 2026
Homeमनोरंजननए साल के स्वागत को तैयार पीसी ने सोशल मीडिया पर शेयर...

नए साल के स्वागत को तैयार पीसी ने सोशल मीडिया पर शेयर की दिलकश तस्वीर

आज साल का आखिरी दिन है और अब हर कोई नए साल के स्वागत की तैयार में है। इस लिस्ट में पहला नाम आता है बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का, जो नए साल का स्वागत करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें प्रियंका धूप में झूले पर बैठी मुस्कुराती नजर आ रहीं हैं। इस तस्वीर में प्रियंका ने पर्पल कलर की स्लीवलेस ड्रेस पहनी हुई है साथ ही में उन्होंने इससे मैच करते हुए शूज भी पहने हुए हैं। खुले बालों में सनग्लासेस लगाकर स्माइलिंग फेस के साथ प्रियंका का लुक बहुत ही स्टनिंग लग रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा,नए साल 2022 के लिए तैयार।’

इस प्यारी सी तस्वीर में पीसी की इन दिलकश अदाओं को देखकर फैंस के दिल की धड़कने तेज हो गईं हैं और वह इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं पीसी की इस तस्वीर को देखने के बाद यह साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह नए साल के स्वागत के लिए काफी उत्साहित और खुश है।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने लॉस एंजलिस वाले घर पर हैं और नए साल के स्वागत की तैयारियों में लगी हुईं हैं। वहीं उनके वर्कफ़्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज हॉलीवुड फिल्म द मैट्रिक्स में उनके शानदार अभिनय को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में प्रियंका ने सती का किरदार निभाया था। प्रियंका जल्द ही अमेरिकन फिल्म टेक्स्ट फॉर यू में भी नजर आयेंगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular