Monday, April 13, 2026
Homeमनोरंजननए साल का जश्न मनाने दुबई पहुंचे अनुष्का -विराट, शेयर की खूबसूरत...

नए साल का जश्न मनाने दुबई पहुंचे अनुष्का -विराट, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

फैंस के बीच विरुष्का के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा नए साल का जश्न मनाने दुबई पहुंच गए हैं। वहीं अब साल 2022 के आखिरी दिन विराट-अनुष्का ने इस खूबसूरत डेस्टिनेशन से वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ साझा की हैं।अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टा स्टोरी पर सूरज की झलक साझा करते हुए फैंस को बताया कि वह अपनी फैमिली के साथ दुबई में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने लोकेशन से बेहद खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं।

विराट कोहली ने भी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा-‘साल 2022 का आखिरी सनराइज !’

सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के फेमस कपल में से एक हैं। दोनों ने एक -दूसरे को काफी टाइम तक डेट करने के बाद 11 दिसंबर, 2017 को परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई थी। वहीं 11 जनवरी, 2021 को दोनों अपने पहले बच्चे के रूप में प्यारी सी बेटी वामिका के माता-पिता बने। विराट-अनुष्का सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी बेटी के संग तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular