Sunday, April 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलनए मतदाता बनने के लिए चुनाव आयोग ने निकाला वॉकाथन

नए मतदाता बनने के लिए चुनाव आयोग ने निकाला वॉकाथन

-लखनऊ विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने की भागीदारी

लखनऊ (हि.स.)। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नए मतदाता बनने और मतदान सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर चुनाव आयोग ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में वॉकाथन का आयोजन किया। लखनऊ विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने भी इसमें भागीदारी की।

मतदान सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार कराने एवं जनजागरुकता के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज प्रातः सात बजे लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम से अटल चौक हजरतगंज तक उप्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा वॉकाथन का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर एवं कार्यालय के अन्य अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारीयों, लखनऊवासियों एवं बड़ी संख्या में नवयुवकों ने प्रतिभाग किया। इस वॉकाथन से मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया।

पीएन द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular