Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेश नए उत्तर प्रदेश में अपराधियों की कोई जगह नहीः डीजीपी

 नए उत्तर प्रदेश में अपराधियों की कोई जगह नहीः डीजीपी

-बदमाशों को मार गिरने वाली टीम को दो लाख रुपये का इनाम की घोषणा

-वाराणसी एनकाउंटर को में मारे गए बदमाशाें के लिए चलाया गया था ऑपरेशन पाताल लोक

लखनऊ (हि.स.)। बिहार के दो कुख्यात अपराधियों को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने सोमवार को मार गिराया। एनकाउंटर करने वाली टीम के कार्य की सराहना करते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने दो लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है।

एक बयान में श्री अवस्थी ने बताया कि सब इंस्पेक्टर अजय यादव जब ड्यूटी समाप्त कर अपने घर जा रहे थे,तभी दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और उनकी सर्विस पिस्टल लूटकर फरार हो गए थे। इस घटना का खुलासा करने के लिए आपरेशन पाताल लोक चलाया गया। कार्य योजना के तहत वरिष्ठ अधिकारियों को लगाया गया था। पुलिस की कई टीमें लगी थी। इसी कड़ी में वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के वाजिदपुर हरहुआ रिंगरोड पर सोमवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए, जिनकी पुलिस को तलाश थी। इन बदमाशों की पहचान बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के रहने वाले दो सगे भाई रजनीश उर्फ बऊआ और मनीष के रूप में हुई है। एनकाउंटर में मारे गए अभियुक्त बहुत ही खुंखार अपराधी थे और यह लोग पुलिस को मारने में जरा भी हिचकते नहीं थे। बिहार में दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर चुके थे, जबकि तीन पुलिसकर्मियों की सर्विस रिवाॅल्वर लूट चुके थे। बैंक लूट के दौरान बैंक कर्मी और आमजन लोगों की हत्या कर चुके थे।

डीजीपी ने बताया कि उन्हें इंटेलीजेंस से जानकारी मिली थी कि ये बदमाश पुलिस का हथियार लूटकर लखनऊ में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इसे रोकने के लिए जांबाज सिपाही कार्य कर रहे थे, जिन्हें कामयाबी मिली।

उन्होंने बताया कि यह नया उत्तर प्रदेश है। यह यूपी की नई पुलिस है। सरकार का पूरा सहयोग है। अब वह समय नहीं रहा जब नावश्यक पुलिस के कार्य में हस्तक्षेप होता था। यहां पर पुलिसकर्मियों को पूरी छूट है काम करने के लिए। श्री चौहान ने कहा कि पुलिस पर जो हाथ उठायेगा चाहे वह पाताल लोक में भी छिप जाए, हम उसे ढूंढ निकालेंगे।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular