Wednesday, April 15, 2026
Homeराष्ट्रीयनई ‎‎दिल्ली : पेटीएम मई के पहले हफ्ते से 21,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर...

नई ‎‎दिल्ली : पेटीएम मई के पहले हफ्ते से 21,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराएगा

नई ‎‎‎दिल्ली । डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम ने कहा कि उसने 21,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए ऑर्डर दिया है, जिन्हें देश में मई के पहले हफ्ते से उपलब्ध कराया जाएगा। पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने जनता से पांच करोड़ रुपए जुटाए हैं और इतनी ही राशि अपने पास से मिलाकर कुल 10 करोड़ रुपए के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने के लिए ऑर्डर दिए हैं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हवा से ऑक्सीजन को फिल्टर करता है और कम ऑक्सीजन स्तर वाले मरीजों की मदद करता है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया ‎कि पेटीएम फाउंडेशन ने तत्काल राहत देने के लिए 21,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आयात करने का ऑर्डर दिया है। प्रवक्ता ने कहा कि ये उपकरण तुरंत सरकारी अस्पतालों, कोविड देखभाल केंद्रों, निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को भेजे जाएंगे। पेटीएम फाउंडेशन अंतरराष्ट्रीय बजार से मार्केट से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगवाने के लिये दूसरे स्‍टार्ट-अप इकाइय, संगठनों और उद्यमियों को सहयोग दे रहा है। इससे लॉजिस्टिक्‍स सम्‍बंधी जरूरतों में लगने वाला समय कम करने में मदद मिलेगी और सुनिश्चित होगा कि अस्‍पतालों और दूसरे कोविड केयर सेंटर्स को अत्‍यावश्‍यक ये यंत्र जल्‍दी मिलें।

RELATED ARTICLES

Most Popular