Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश'नई सपा नहीं, वही सपा जो पहले थी': अरुन राजभर

‘नई सपा नहीं, वही सपा जो पहले थी’: अरुन राजभर

– लोकसभा चुनाव 2024 में रिजेक्ट नट बोल्ट बनकर रह जायेगी सपा

लखनऊ (हि.स.)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय महासचिव अरुन राजभर ने तीसरी बार अखिलेश यादव के समाजवादी पार्टी (सपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर कटाक्ष किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘ नई सपा नहीं, वही सपा है जो पहले थी।’

अरुन राजभर ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से पोस्ट कर एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘नई सपा नहीं, वही सपा है जो पहले थी। प्रदेश अध्यक्ष वही जो अपना बूथ और अपनी विधान सभा नहीं जीत सकता। राष्ट्रीय अध्यक्ष रिपीट हो रहे हैं उनको बधाई, लेकिन हार की जिम्मेदारी निर्वांचन आयोग और प्रशासन की होगी, सपा के नौरत्नों ने भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने का रास्ता साफ कर दिया है।’

सुभासपा राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि ‘सपा के दो दिवसीय अधिवेशन में सबसे ज्यादा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और ओमप्रकाश राजभर की चर्चा हुई। यह डर बहुत अच्छा लगा। सपा को मालूम चल गया है कि सुभासपा की ताकत बढ़ती जा रही है। सावधान यात्रा में जो उत्साह दिख रहा अब 2024 लोकसभा चुनाव में सपा रिजेक्ट नट बोल्ट बनकर रह जायेगी।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular