नई दिल्ली |कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत ने वह कामयाबी हासिल की है, जिसका इंतजार महीनों से था। देश ने एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोरोना की वैक्सीन लगाकर इतिहास रच दिया है। भारत में भले ही टीकाकरण की शुरुआत धीमी रही, मगर अब इस बढ़ती रफ्तार के साथ सरकार ने बता दिया है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली। एक दिन में 1 करोड़ से अधिक टीके लगने की इस उपलब्धि पर भारत को चारों ओर से सराहना मिल रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ की टॉप वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने 1 करोड़ वैक्सीन लगाने की उपलब्धि हासिल करने की सराहना की और भारत को बधाई दी।
डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने ट्वीट कर कहा कि भारत ने औसतन 50 फीसदी व्यस्क लोगों को टीका लगा दिया है। अब तक देश में कोविड-19 रोधी टीकों की 62,17,06,882 से अधिक खुराक दी जा चुकी है और कल एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी। इस टीकाकरण अभियान में शामिल हजारों कर्मियों को बधाई। पब्लिक हेल्थ और व्यक्तिगत निवारक उपायों के साथ-साथ टीकाकरण सभी की रक्षा करेगा।
नई दिल्ली :1 दिन में लगे एक करोड़ टीके
RELATED ARTICLES
