Saturday, February 14, 2026
Homeराष्ट्रीयनई दिल्ली : सरकार से भिड़ने का मन बना चुका है ट्विटर

नई दिल्ली : सरकार से भिड़ने का मन बना चुका है ट्विटर

नई दिल्ली । केंद्र सरकार के नए आईटी नियमों को ट्विटर के अलावा सभी बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों ने स्वीकार कर लिया है। ऐसा लग रहा है कि फिलहाल यह तकरार थमने नहीं वाली और इस बीच ट्विटर इंडिया के प्रमुख के एक ट्वीट ने इस आशंका को और बल दिया है।दरअसल, ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी ने एक स्लोगन ट्वीट किया। अंग्रेजी में लिखे इस स्लोगन का अर्थ है, ‘यह मुश्किल होने वाला है लेकिन मुश्किल का मतलब असंभव नहीं है।’ अब उनके इस पोस्ट को ट्विटर और भारत सरकार के बीच जारी टकराव की स्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने बीते गुरुवार कंटेंट फिल्टरिंग को लेकर मनीष माहेश्वरी से सवाल किए थे। दिल्ली पुलिस ने कहा था कि माहेश्वरी सवालों से बच रहे हैं। माहेश्वरी ने कथित तौर पर पुलिस से यह कहा था कि वह सिर्फ सेल्स हेड हैं और कंटेंट से जुड़े ऑपरेशंस में उनकी कोई भूमिका नहीं है। हालांकि, अपने ट्वीट के कुछ ही घंटो बाद माहेश्वरी ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘मेरा मतलब था इंटरनेट के बिना वीकेंड कैसे बिताया जाएगा। मेरे घर का ब्रॉडबैंड ठप हो गया है। नेटफ्लिक्स इंडिया कोई और विकल्प है क्या ज्यादातर प्रमुख सोशल मीडिया कंपनियों ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के अनुसार अपने मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल संपर्क व्यक्ति और शिकायत अधिकारी की जानकारी इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के साथ साझा कर दी है। इन कंपनियों में कू, शेयरचैट, टेलिग्राम, लिंक्डिन, गूगल, फेसबुक, वॉट्सऐप जैसी प्रमुख सोशल मीडिया कंपनियां शामिल हैं। इन सभी ने मंत्रालय के साथ नए नियमों के तहत मांगी गई जानकारी मुहैया करवा दी है। हालांकि, अभी तक ट्विटर ने मांगी गई जानकारी सरकार को नहीं दी है। इससे पहले, ट्विटर ने गुरुवार को एक बयान में कहा था कि दिल्ली पुलिस का उसके दफ्तरों में आना डराने-धमकाने की चाल है। सोशल मीडिया कंपनी ने यह भी कहा कि वह भारत में कर्मचारियों की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर संभावित खतरे को लेकर चिंतित है।

RELATED ARTICLES

Most Popular