Monday, February 16, 2026
Homeराष्ट्रीयनई दिल्ली : संसद में मोदी-शाह के सामने हो चर्चा, पेगासस का...

नई दिल्ली : संसद में मोदी-शाह के सामने हो चर्चा, पेगासस का जासूसी मुद्दा बेहद गंभीर: मल्लिकार्जुन खड़गे


नई दिल्ली । राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि टेपिंग जासूसी का मामला अत्यंत गंभीर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में संसद में इस पर बहस होनी चाहिए। खड़गे ने कहा कि यह बहुत गंभीर मुद्दा है और इसकी जांच होनी चाहिए लेकिन् उससे पहले इस पर संसद में चर्चा जरूरी है। इस बारे में उन्होंने पहले सभापति तथा बाद में उपसभापति से नियम 167 के तहत बहस कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को संसद में प्रश्नकाल, शून्य काल तथा अन्य सभी कार्यवाही को स्थगित कर इस मुद्दे पर बहस करानी चाहिए। इस पूरे प्रकरण की उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच होनी चाहिए और प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री को इस बारे चचार् के दौरान संसद में मौजूद रहना चाहिए। बता दें कि इसराइल की साइबर सुरक्षा कंपनी एनएसओ द्वारा तैयार पेगासस स्पाईवेयर भारत में इन दिनों खूब चर्चा में हैं। दरअसल भारत में इसके जरिए कई पत्रकारों और चर्चित हस्तियों के फ़ोन की जासूसी करने का दावा किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular