Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनई दिल्ली : रिजवी ने 26 आयतें हटाकर लिखवाया नया कुरान शरीफ,...

नई दिल्ली : रिजवी ने 26 आयतें हटाकर लिखवाया नया कुरान शरीफ, पीएम मोदी से मांगी मदरसों में पढ़ाए जाने की अनुमति

नई दिल्ली । शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने एकबार फिर कुरान का मसला उठाया है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से जुर्माना लगाए जाने के बाद कुरान से 26 आयतें हटाकर नई कुरान तैयार की है। रिजवी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनके द्वारा तैयार कुरान शरीफ को मदरसों में पढ़ाए जाने की इजाजत मांगी है।
वसीम रिजवी ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि कुरान मजीद से 26 आयतों को हटाकर उन्होंने नया कुरान मजीद लिखा है। उन्होंने लिखा कि मुसलमानों के आखिरी रसूल मोहम्मद के बाद कुरान ए मजीद को आखिरी बार इस्लाम के तीसरे खलीफा उस्मान ने तैयार कराया था, जिसे अब तक अल्लाह की किताब मानकर पढ़ा जाता है।
रिजवी ने बताया कि कुरान ए मजीद में 26 आयतें ऐसी हैं, जो चरमपंथ को बढ़ावा देती हैं। यह अल्लाह का कथन नहीं हो सकता। कुरान की इन आयतों के कारण मुस्लिम समाज में आतंकी विचारधारा पैदा हो रही है। उन्होंने यह भी लिखा कि मेरी ओर से गहन अध्ययन के बाद पहले लिखवाए गए कुरान के सूरोह को सही क्रम में लगाया गया है और इन आयतों को हटवा दिया गया है।
वसीम रिजवी ने पहले से मदरसों में पढ़ाए जा रहे कुरान ए मजीद को गलत बताते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। गौरतलब है कि कुरान से 26 आयतों को हटाने की मांग को लेकर वसीम रिजवी सुप्रीम कोर्ट भी गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने रिजवी की याचिका खारिज करते हुए उनपर जुर्माना लगा दिया था। इसके बाद रिजवी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर मदरसों में पुराना कुरान पढ़ाए जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular