Monday, February 16, 2026
Homeराष्ट्रीयनई दिल्ली : राहुल गांधी ने अचानक ट्विटर पर कई नेताओं को...

नई दिल्ली : राहुल गांधी ने अचानक ट्विटर पर कई नेताओं को किया अनफॉलो

नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने ट्विटर अकाउंट को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने कई नेताओं, पत्रकारों और दूसरे नेताओं अनफॉलो किया है। इसके बाद सियासी हलकों में कयासों के दौर शुरू हो गए। हालांकि, पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को रिफ्रेश किया जा रहा है। इसलिए कई अकाउंट को अनफॉलो किया गया है। रिफ्रेश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें फिर से फॉलो करना शुरू कर दिया जाएगा। जिन लोगों को राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट से अनफॉलो किया गया है, उनमें उनके कार्यालय में काम करने वाले सहयोगी और कर्मचारी भी शामिल हैं। दरअसल पार्टी के कई नेता कर्मचारियों को फ़ॉलो करने पर सवाल उठा चुके हैं। इसके अलावा राहुल गांधी कई ऐसे नेताओं को फॉलो कर रहे थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। इनमें तरुण गोगाई, अहमद पटेल और राजीव सातव शामिल हैं। राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर फॉलो करने वाले लोगों की संख्या में लगातार बदलाव हो रहा है। मंगलवार सुबह राहुल गांधी 281 लोगों को फॉलो कर रहे थे। इसके बाद शाम को यह संख्या और कम हो गई। बुधवार शाम यह तादाद घटकर 219 रह गई है। हालांकि, इस दौरान राहुल गांधी लगातार ट्विटर पर एक्टिव भी दिख रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular