Sunday, February 15, 2026
Homeराज्यनई दिल्ली : रणदीप सुरजेवाला और बीवी श्रीनिवास को पुलिस ने लिया...

नई दिल्ली : रणदीप सुरजेवाला और बीवी श्रीनिवास को पुलिस ने लिया हिरासत में

नई दिल्ली (हि.स.)। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर मार्च निकाला। राहुल गांधी खुद ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे और नए कृषि कानूनों का विरोध किया है। ज्ञात हो कि राहुल गांधी लगातार किसानों का और उनके आंदोलन का समर्थन करते आए हैं। इसी बीच किसानों के समर्थन में राहुल का ट्रैक्टर चलाना चौंकाने वाला था।

वहीं जैसे ही राहुल गांधी संसद पहुंचे और उन्होंने ट्रैक्टर को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और बीवी श्रीनिवास को को दिया, ठीक उसी समय मंदिर मार्ग थाने की पुलिस ने रणदीप सुरजेवाला और बीवी श्रीनिवास को हिरासत में लिया। करीब 10 बजे से पुलिस ने दोनों नेताओं को थाने में बैठाए हुए है। वहीं ट्रैक्टर को दिल्ली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

थाने में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक पुलिस सुरजेवाला और बीवी श्रीनिवास को नहीं छोड़ती, तब तक वे लोग थाने के बाहर ही रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular