Sunday, April 12, 2026
Homeराष्ट्रीयनई दिल्ली : मोदी मंत्रिमंडल से रमेश पोखरियाल निशंक का पत्ता कटा

नई दिल्ली : मोदी मंत्रिमंडल से रमेश पोखरियाल निशंक का पत्ता कटा

देबाश्री चौधरी को भी इस्तीफा देने के लिए कहा गया
नई दिल्ली (ईएमएस)। केंद्र की मोदी सरकार के बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का पत्ता कट गया। बता दें कि हाल में ही निशंक की तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार अटकलें जारी थी। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में एमओएस देबाश्री चौधरी को भी इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। हालांकि, यह सभी जानकारी सूत्रों के हवाले से है। माना जा रहा है कि कई और मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है।
मालूम हो कि कल ही वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया। इसके अलावा सदानंद गौड़ा को भी इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है। बता दें कि कई बैठकों के बाद आज शाम मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने भी इस्तीफा दे दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular