Tuesday, February 10, 2026
Homeराष्ट्रीयनई दिल्ली : मेहुल चोकसी को डोमिनिका में प्रत्यर्पण के खिलाफ स्थानीय...

नई दिल्ली : मेहुल चोकसी को डोमिनिका में प्रत्यर्पण के खिलाफ स्थानीय विपक्षी पार्टियां

-इधर चोकसी को भारत वापस लाने के प्रयास तेज, इस मुद्दे पर कई एजेंसियां हैं ​​डोमिनिका सरकार के संपर्क में
नई दिल्ली। वांछित भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका में सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया गया है। एंटीगुआ और बारबुडा से लापता चोकसी को डोमिनिका में पकड़ा गया था। डोमिनिका के उच्च न्यायालय ने चोकसी के ले जाने पर रोक लगा दी है। इस मामले में दो जून को अदालत में सुनवाई के बाद ही आगे की कार्रवाई पर फैसला होगा। इधर चोकसी को भारत वापस लाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस मुद्दे पर कई एजेंसियां ​​डोमिनिका सरकार के संपर्क में हैं। चोकसी भारतीय नागरिक है और उसने लगभग दो अरब अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी करने के बाद भारत में कानून से बचने के लिए नई नागरिकता ली थी।
भारत ने राजनयिक माध्यम से डोमिनिका को कह दिया है कि चोकसी को एक भगोड़े भारतीय नागरिक माना जाना चाहिए, जिसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस है और उसे निर्वासन के लिए भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाना चाहिए। डोमिनिकन की एक अदालत ने चोकसी के डोमिनिका से प्रत्यर्पण पर रोक के अपने आदेश को 2 जून तक बढ़ा दिया है। उच्च न्यायालय नई तारीख को चोकसे की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर भी सुनवाई करेगा। दूसरी तरफ, चोकसी के बारे में एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा है कि शायद चोकसी अपनी प्रेमिका को डिनर कराने या उनके साथ वक्त बिताने नाव के जरिए डोमिनिका गया थाऔर वहां पकड़ा गया। यह एक ऐतिहासिक गलती होगी क्योंकि एंटीगुआ में चोकसी एक नागरिक है और हम उसे प्रत्यर्पित नहीं कर सकते। ब्राउन ने रेडिशा शो में बताया कि चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए जरूरी दस्तावेज लेकर विमान भारत से आया है। चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की धनराशि का कथित तौर पर गबन किया। नीरव मोदी लंदन की एक जेल में बंद है और वह भारत प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ मुकदमा लड़ रहा है। जबकि चोकसी ने 2017 में एंटीगुआ एंड बारबुडा की नागरिकता ली थी। इसके बाद ही यह घोटाला सामने आया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular