Tuesday, February 24, 2026
Homeराष्ट्रीयनई दिल्ली : महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए...

नई दिल्ली : महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए 23 शहरों में संवाददाता सम्मेलन करेगी कांग्रेस

नयी दिल्ली (ईएमएस)। कांग्रेस पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और अन्य खाद्य वस्तुओं की दामों में बेहिसाब बढ़ोतरी के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए आगामी 15 जुलाई तक देश के 23 शहरों में संवाददाता सम्मेलनों का आयोजन करेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक संवाददाता सम्मेलनों को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता संबोधित करेंगे।
संवाददाता सम्मेलन में महंगाई की वजह से जनता के सामने पेश आ रही मुश्किलों का उल्लेख करने के साथ ही सरकार की ‘जनविरोधी नीतियों’ को भी उजागर किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम दिल्ली, कलमनाथ लखनऊ, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुंबई और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नागपुर में मीडिया से बातचीत करेंगे। इनके अलावा मनीष तिवारी, सलमान खुर्शीद, आनंद शर्मा, दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट और पार्टी के कई अन्य नेता एवं प्रवक्ता अलग अलग शहरों में संवाददाता सम्मेलन संबोधित करेंगे।
उधर, महंगाई के मुद्दे को लेकर सरकर पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद विस्तार के एक दिन बाद ही सीएनजी, पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया। आज देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल 100 रुपए और 90 रुपे के पार चला गया है। भूख घरों की दहलीज़ में प्रवेश कर गई है, लेकिन सरकार को आम लोगों की चिंता नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular