Wednesday, January 14, 2026
Homeखेलनई दिल्ली : भारतीय महिला पहलवान तनु और प्रिया ने जीता खिताब

नई दिल्ली : भारतीय महिला पहलवान तनु और प्रिया ने जीता खिताब

नई दिल्ली । भारत की युवा पहलवान तनु और प्रिया ने कैडेट विश्व चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया है। तनु ने 43 किलोवर्ग में खिताब जीता। उसने फाइनल में बेलारूस की वालेरिया मिकिसिच को बिना कोई अंक खोये शिकस्त दी। वहीं प्रिया ने 73 किलोवर्ग में बेलारूस की सेनिया पाटापोविच को 5-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अमन गुलिया ने 48 किलो और सागर जगलान ने 80 किलो में पुरूष वर्ग से खिताब जीते हैं। भारत ने पहली बार इस टूर्नामेंट में टीम चैम्पियनशिप हासिल की है। वर्षा ने 65 किलो वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस प्रकार भारत 147 अंक लेकर अमेरिका (143) और रूस (140) से आगे रहा है। भारत की कोमल शनिवार को विश्व खिताब के लिए अजरबैजान की रूजाना मामादोवा का सामना करेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular