Saturday, April 11, 2026
Homeराष्ट्रीयनई दिल्ली : फोन टैपिंग पर बोले राहुल गांधी- आपके फोन पर...

नई दिल्ली : फोन टैपिंग पर बोले राहुल गांधी- आपके फोन पर सब कुछ! हैशटैग पेगासस

नई दिल्ली । फोन टैपिंग के मामले को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने सोमवार लोकसभा में प्रधानमंत्री पर परोक्ष रूप निशाना साधा। राहुल ने ट्वीट किया, ‘हम जानते हैं कि वह क्या पढ़ रहा है-आपके फोन पर सब कुछ! हैशटैग पेगासस।’ इसके साथ उन्होंने अपने 16 जुलाई के ट्वीट को टैग करते हुए कहा, ‘मैं सोच रहा हूं कि आप लोग इन दिनों क्या पढ़ रहे हैं।’ कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सरकार ‘टैपिंग जीवी’ है और आरएसएस नेतृत्व को भी नहीं बख्शा है, यह ‘जासूसी सरकार’ है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जासूसी डेटाबेस में भारतीयों में 40 से अधिक पत्रकार, तीन प्रमुख विपक्षी हस्तियां, एक संवैधानिक प्राधिकरण, नरेंद्र मोदी सरकार में दो सेवारत मंत्री, सुरक्षा संगठनों के वर्तमान और पूर्व प्रमुख और अधिकारी और कई कारोबारी शामिल हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular