Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यनई दिल्ली : पेट्रोल की कीमतों के खिलाफ एनएसयूआई ने धर्मेंद्र प्रधान...

नई दिल्ली : पेट्रोल की कीमतों के खिलाफ एनएसयूआई ने धर्मेंद्र प्रधान के घर के सामने प्रदर्शन किया


नई दिल्ली । नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कुणाल सहरावत और राष्ट्रीय सचिव नीतीश गौड़ की अध्यक्षता में हुआ साथ-साथ अन्य राष्ट्रीय सचिव लोकेश चुग और अविनाश यादव भी मौजूद रहे धर्मेंद्र प्रधान के घर (पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री) विरोध प्रदर्शन करके पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की निंदा की। कुणाल सहरावत का कहना है कि “यह विरोध प्रदर्शन केन्द्र सरकार को अपने कर्तव्यों की याद दिलाने के लिए एवं उन्हें नींद से जगाने के लिए किया था। एनएसयूआई को उन छात्रों की चिंता है जो अपने वाहनों पर कॉलेज और स्कूल जाते हैं यह बढ़ोतरी उनके माता-पिता की जेब पर बहुत गहरा असर डालने वाली है। वे लोग जिनके पास कोई निजी वाहन नहीं है, उन्हें सार्वजनिक परिवहन का लाभ उठाने के लिए अधिक भुगतान करना पड़ता है। इस वैश्विक महामारी के बीच, यह स्थिति लोगों की मौजूदा समस्याओं को और बढ़ा रही है। आय के स्तर में गिरावट पहले से ही बढ़ रही है और इस तरह की महंगाई एक सामान्य घर की बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए और अधिक बाधाएँ पैदा करते हैं।

  • सुस्त और निष्क्रिय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जगाने के लिए एनएसयूआई ने लगातार घंटियां बजाईं.
    इसके अलावा, एनएसयूआई दृढ़ता से सवाल करता है कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अपेक्षाकृत कम हैं, तो सरकार पैट्रोल पर टैक्स क्यों बढ़ा रही है। इस विरोध के माध्यम से एनएसयूआई का उद्देश्य इस स्थिति से निपटने में सरकार की अक्षमता और इसे कैसे नजरअंदाज किया जा रहा है, इसका पर्दाफाश करना है। कुणाल सहरावत ने इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने पर भी जोर दिया। एनएसयूआई का कहना है कि मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों को शामिल करके महंगाई की समस्या का समाधान नही होंगा, महंगाई को कम करने के लिए काम करना होगा जो भाजपा के डीएनए में नही है। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने जबरन खत्म करवाने के लिए एनएसयूआई नेता कुणाल सेहरावत, नीतीश गौड़ और नवनीत यादव जैसे कई अन्य कार्यकर्ताओं को जबरन कर लिया तथा उनको मंदिर मार्ग थाने ले गए।
RELATED ARTICLES

Most Popular