Sunday, March 15, 2026
Homeराष्ट्रीयनई दिल्ली : धीमी होती जा रही कोरोना की रफ्तार 3 लाख...

नई दिल्ली : धीमी होती जा रही कोरोना की रफ्तार 3 लाख के नीचे गिरा नए मामलों


नई दिल्ली । कोरोना की दूसरी लहर में रोजाना सामने आने वाले नए मामलों में बीत कुछ दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों पर अगर गौर करें तो रोजाना सामने आने वाले मामले 4 लाख की संख्या को पार कर गए थे। हालांकि राहत की बात यह है कि अब यह संख्या तीन लाख के नीचे जाती हुई दिख रही है। द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2.81 लाख के करीब नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के नए मामलों की संख्या में भले ही गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इस महामारी से मरने वालों की संख्या चार हजार के करीब आज भी बनी रही। बीते 24 घंटे में इस बीमारी से 4 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई। द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 281683 नए मामले सामने आए और 4092 मरीजों की जान इस महामारी के कारण चली गई। वहीं कई हफ्ते के बाद पहली बार राज्य में नए मामलों की संख्या सात हजार से कम रही। विभाग ने बताया कि अबतक 5.72 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 75,089 हो गई है। गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8210 नए मामले सामने आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 7,52,619 हो गई है, जबकि संक्रमण से 82 लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 9121 हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular